छपरा, जुलाई 10 -- 20 जुलाई तक कॉलेजों में जमा होंगे आवेदन 22 जुलाई तक विश्वविद्यालय पहुंचाए जाएंगे परीक्षा प्रपत्र छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने बैंक में ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने के दौरान आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण बीएड द्वितीय वर्ष (सत्र 2024-26) परीक्षा-2026 तथा स्नातक तृतीय सेमेस्टर सीबीसीएस (सत्र 2024-28) परीक्षा-2025 के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

परीक्षा नियंत्रक के नोटिफिकेशन परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा की ओर से जारी अलग-अलग अधिसूचनाओं के अनुसार कुलपति की स्वीकृति के बाद दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन जमा करने की समय-सीमा का विस्तार किया गया है। बीएड द्वितीय वर्ष के लिए पूर्व में छह जुलाई से 14 जुलाई तथा स्नातक तृतीय सेमेस्टर सीबीसीएस के लिए छह जुलाई से 15 जुलाई तक परीक्षा फॉ...