छपरा, मई 21 -- अल्प विषय की परीक्षा एक जुलाई को, केवल अनुपस्थित छात्र ही होंगे शामिल युवा लीड प्रस्तावित छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातक सीबीसीएस सेमेस्टर-1 परीक्षा 2025 (सत्र 2025-2029) के उन छात्रों को राहत दी है, जो परीक्षा कार्यक्रम को लेकर भ्रम की स्थिति के कारण अल्प विषय (माइनर कोर्स) की परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। विश्वविद्यालय परीक्षा मंडल की 19 मई 2026 को आयोजित बैठक में छात्रहित को ध्यान में रखते हुए अल्प विषय की सैद्धांतिक परीक्षा पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार अल्प विषयों को दो समूहों में बांटा गया है।

समूह-ए और समूह-बी समूह-ए में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान औ...