बुलंदशहर, अगस्त 25 -- जेपी विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने सीबीएसई योगासन नॉर्थ जोन-1 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक तथा बालिका वर्ग में 55 मेडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। जेपी विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने बताया कि 21 से 23 अगस्त तक द श्री राम यूनिवर्सल स्कूल, गाजियाबाद में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 योगासन चैंपियनशिप में विद्यालय के बालक एवं बालिकाओं ने कुल 55 मेडल प्राप्त किए। इनमें बालक वर्ग में 37 और बालिका वर्ग में 18 मेडल शामिल हैं। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के करीब 700 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पांच स्पर्धाओं-ट्रेडिशनल ग्रुप, ट्रेडिशनल इंडिविजुअल, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर और रिदमिक पेयर-में लगभग 250 टीमों ने हिस्सा लिय...