हरिद्वार, नवम्बर 10 -- चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ने सोमवार को राज्य आंदोलनकारी दिवंगत जेपी पांडे की छठी पुण्यतिथि पर प्रेमनगर चौक के भगत सिंह घाट के पास पौधरोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समिति के सदस्यों ने नीम, बेल और बरगद के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर भगत सिंह घाट पर स्वर्गीय पांडे के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। समिति सदस्यों ने वर्ष 1995 में श्री यंत्र टापू में राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान शहीद राजेश रावत और यशोधर बेंजवाल को भी याद किया। उपस्थितजनों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और गंगा में दीपदान व पुष्प अर्पण किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.