बागपत, जून 2 -- बड़ौत। नगर के जेपी पब्लिक स्कूल को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इंडियाज मोस्ट प्रॉमिसिंग शिक्षा रत्न सम्मान 2026 के अंतर्गत बेस्ट सीबीएसई पब्लिक स्कूल इन बड़ौत उत्तर प्रदेश से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत एवं पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा देहरादून में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। विद्यालय की ओर से यह सम्मान निदेशक अभिषेक शर्मा ने प्राप्त किया। सम्मान ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विद्यालय विद्यार्थियों को आधुनिक एवं मूल्यपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। यह भी पढ़ें- डीएवी तेनुघा...