आगरा, जनवरी 8 -- शहर के जेपी पब्लिक एकेडमी में 33वें वार्षिकोत्सव समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन करके हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के शुभारंभ पर विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद पौराणिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित नृत्य नाटिकाओं ने दर्शकों की खूब प्रशंसा बटोरी। विशेष रूप से भागीरथ, शिव और पृथ्वी पर गंगा अवतरण की कथा का सजीव मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय, भाव भंगिमाओं और संवाद अदायगी से पौराणिक कथा को जीवंत कर दिया। विद्यालय परिसर में भव्य मंच सज्जा, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था और एलईडी स्क्रीन के माध्यम ने कार्यक्रम की प्रस्तुति को और प्रभावशाली बनाया। बच्चों की प्रस्तु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.