जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, कैसी है उनकी तबीयत: AIIMS ने बयान जारी कर बताया
नई दिल्ली, अगस्त 18 -- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को बेचैनी और सीने में दर्द महसूस होने के बाद 13 अगस्त को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। AIIMS की तरफ से उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी की गई है। अभी वह एम्स में भर्ती हैं और कार्डियोलॉजी विभाग की टीम उनका इलाज कर रही है। उनकी हालत स्थिर है।कार्डियोलॉजी विभाग में एडमिट नड्डा के ऐडमिट होने के बाद एम्स ने बयान जारी कर बताया था कि 65 वर्षीय नड्डा की कोरोनरी एंजियोग्राफी भी की गयी है और मौजूदा समय में वह हृदयरोग विभाग में भर्ती है। एम्स ने सोशल मीडिया एक्स पर श्री नड्डा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा, " स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को बेचैनी महसूस होने पर अस्पताल लाया गया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.