हरदोई, जनवरी 9 -- हरदोई। बार एसोसिएशन के सर्वाधिक महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठा रखने वाले अध्यक्ष पद पर जेपी त्रिवेदी निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 82 मतों से शिकस्त देकर जीत दर्ज कराई है। वहीं दूसरे नंबर की प्रतिष्ठा रखने वाले महामंत्री पद पर पंकज कुमार सिंह सोमवंशी ने 208 मतों के भारी अंतराल से यह जीत दर्ज कराई है। जीत दर्ज करने वाले सभी प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद कर और अबीर गुलाल उड़ाकर ,ढोल नगाड़ों के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया। बार एसोसिएशन के नई कैबिनेट के गठन को लेकर शुक्रवार को सुबह से मतगणना शुरू हुई जो देर शाम तक चली। अध्यक्ष पद पर जेपी त्रिवेदी ने 610 मत पाकर जीत दर्ज कराई। दूसरे नंबर पर रहे सूरजपाल सिंह को 528 मत, अरविंद कुमार सिंह करौंदी को 233 मत, अरविंद सिंह गौर को 73 मत और अवधेश कुमार सिंह को...