बुलंदशहर, फरवरी 15 -- लक्ष्मण प्रसाद दुर्गा प्रसाद का 111 वां वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। विद्यालय के संरक्षक जयप्रकाश गौड़ ने शिक्षा स्तर को विश्व स्तरीय बनाने का संकल्प दोहराया। रविवार को हर-हर महादेव मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं जेपी संस्कृत विद्यालय के वटुकों के वैदिक मंगलाचरण द्वारा किया। अतिथियों का स्वागत एलडीएवी इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम जेपी यूनिवर्सिटी, जेपी विद्या मंदिर, जेपी विद्या मंदिर यूनिवर्सिटी केंपस, डीपीबीएस कालेज, एलडीएवी इंटर कालेज, एलडीएवी पाठशाला, जेपी संस्कृत विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। नृत्य, संगीत, नाटक एवं देशभक्ति आधारित संदेश देते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.