प्रधान संवाददाता, अगस्त 10 -- राजधानी पटना में आज होनेवाली तिरंगा यात्रा के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक होनेवाली तिरंगा यात्रा के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे। इसमें मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस देखते हुए यातायात में बदलाव किया गया है। यात्रा मार्ग का देर शाम को अधिकरियों द्वारा निरीक्षण भी किया गया है। पूरे मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है और इसे तिरंगा थीम पर सजाया गया। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।दो बेड के दो अस्थायी अस्पताल बनाए गए सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा गांधी मैदान के गेट संख्या सात और एक पर दो बेड के अस्थ...