हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 26 -- जेपी गंगा पथ का विस्तार कोईलवर से आगे बक्सर तक करने की मांग विधानसभा में बुधवार को उठी। साथ ही नारायण नदी के किनारे सोनपुर हरिहरनाथ क्षेत्र से गोपालगंज होते हुए वाल्मीकिनगर तक इस तर्ज पर पथ निर्माण करने की भी मांग हुई। इस पर पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार वाटरवेज बना रही है, जिससे गंगा नदी में बक्सर से फरक्का तक जाने का सपना पूरा होगा। गंगा पर पानी जहाज के माध्यम से सस्ता और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। विधानसभा में विधायक मिथिलेश तिवारी ने प्रश्नकाल में उक्त विषय अपनी मांग रखी थी। इस दौरान जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि जेपी गंगा पथ को कई सदस्यों के द्वारा मरीन ड्राइव कहा जा रहा है। इसे मुंबई के मरीन ड्राइव से जोड़कर बोला जा रहा है। पर, हकीकत है कि अब महाराष्ट्र के लोग भी कहते हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.