मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। शहर के चंदवारा जेपी कॉलोनी इलाके से एक युवती आठ दिन से लापता है। उसकी मां ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने अखाड़ा घाट रोड स्थित दवा दुकानदार अंकित कुमार पर बहला कर अपहरण करने का आरोप लगाया है। मां ने पुलिस को बताया कि 13 मार्च की रात करीब नौ बजे वह किराना दुकान बंद कर घर आई तो घर का दरवाजा खुला था। बेटी घर से गायब थी। उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 15 जनवरी को पता चला की उसकी बेटी को अंकित फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इधर, नगर थानेदार अनोज कुमार ने बताया कि युवती की खोजबीन की जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.