नोएडा, जुलाई 15 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। जेपी इंफ्राटेक की परियोजनाओं में फंसे करीब 20 हजार खरीदारों ने रिपोर्ट तैयार होने में देरी पर चिंता जताई है। उन्होंने मामले में सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही एनसीएलटी में प्रवेश न मिलने पर भी आपत्ति जताई। जिल रियल स्टेट अलॉटीस वेयरफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष आशीष मोहन गुप्ता ने बताया कि घर खरीदारों की शिकायतों के समाधान के लिए 12 फरवरी 2026 को एनसीएलटी ने दो सदस्यों की एक समिति बनाई थी। इस समिति को यह जांचने की जिम्मेदारी दी गई कि सुरक्षा रियल्टी द्वारा जेपी इंफ्राटेक की परियोजनाओं में निर्माण कार्य तय समय और रिजॉल्यूशन प्लान के अनुसार हो रहा है या नहीं। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में फिलहाल 1600 मकानों को तोड़फोड़ और सीलिंग से राहत, अब आगे क्या? इस मामले की सुनवाई 26 मई को हुई, लेकिन तब तक स...