मधुबनी, अप्रैल 5 -- मधुबनी। जिले के पंडौल विधानसभा क्षेत्र से 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर विधायक बने जेपी आंदोलन के प्रखर सेनानी सियाराम यादव का निधन हो गया। वर्ष 1937 में जन्मे सियाराम यादव ने लगभग 90 वर्ष की उम्र में अपने शहर के आवास पर अंतिम सांस ली। उनका जीवन संघर्ष, सादगी और समाज सेवा की मिसाल रहा। 1974 के जेपी आंदोलन के दौरान मीसा के तहत 18 माह जेल में बंद रहने के बावजूद उन्होंने 1977 में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने का इतिहास रचा। वे न केवल आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे, बल्कि जनसंघ संस्थापक सदस्यों में एक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र के करीबी सहयोगियों में भी शामिल रहे। चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में वे राष्ट्रीय स्तर पर महामंत्री की भूमिका में भी सक्रिय रहे। उन्होंने 1962 में जयनगर संसदीय क्षे...