छपरा, अप्रैल 18 -- विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी किया आदेश दूसरी बार स्थगित की गयी अधिषद की बैठक छपरा। जय प्रकाश विश्वविद्यालय में 24 अप्रैल को प्रस्तावित अधिषद् की वार्षिक सामान्य बैठक को विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्थगित कर दिया है। इस संबंध में 18 अप्रैल को कुलसचिव कार्यालय से आधिकारिक आदेश जारी किया गया, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि पूर्व निर्धारित बैठक अब तत्काल प्रभाव से नहीं होगी। जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, अधिषद् की बैठक 24 अप्रैल को आयोजित करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि बैठक की नई तिथि निकट भविष्य में तय कर अधिषद् के सदस्यों को सूचित कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- जिप दुकानों पर 7 करोड़ बकाया, वसूली के लिए सख्ती शुरू गौरतलब है कि इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने 24 अप्रैल ...