जेपीयू ने जारी की दूसरी मेधा सूची, 13 से होगा नामांकन
गोपालगंज, जुलाई 11 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2026-30 के लिए दूसरी मेधा सूची जारी कर दी है। पहली मेधा सूची के बाद रिक्त सीटों पर चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 13 जुलाई से 18 जुलाई तक होगा। विश्वविद्यालय ने दूसरी मेधा सूची को समर्थ पोर्टल पर अपलोड कर दिया है, जहां अभ्यर्थी अपना आवंटन देख सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 13 से 18 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन और नामांकन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र, अलॉटमेंट लेटर, मैट्रिक एवं इंटर की मूल अंकपत्र व प्रमाणपत्र, एसएलसी/सीएलसी, आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर संबंधित कॉलेज में उपस्थित होना होगा। यह भी पढ़ें- Siwan News पेज 6 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.