छपरा, अप्रैल 18 -- विषयों की अस्पष्टता पर विश्वविद्यालय ने जारी किया स्पष्टीकरण हिन्दुस्तान असर छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा को लेकर विषय की अस्पष्टता पर प्रकाशित आपके अपने अखबार 'हिंदुस्तान' की खबर का असर हुआ। शनिवार को परीक्षा विभाग ने नई सूचना जारी कर छात्रों की सबसे बड़ी समस्या मेजर और माइनर विषयों के कंफ्यूजन को स्पष्ट कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि पूर्व में जारी परीक्षा शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन विषयों को लेकर जो भ्रम था, उसे दूर कर दिया गया है ताकि आगे की परीक्षाएं बिना परेशानी के हो सकें। यह भी पढ़ें- जेपी विवि : परीक्षा में सख्ती बरकरार, विषयों की अस्पष्टता से बढ़ी छात्रों की चिंता गौरतलब है कि 'हिंदुस्तान' ने परीक्षा में सख्ती के बीच विषयों की अस्पष्टता ...