छपरा, जून 24 -- चार वर्षीय स्नातक सीबीसीएस सत्र 2026-30 में होगा नामांकन बुधवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया, 30 जून तक शुल्क जमा करना अनिवार्य युवा लीड प्रस्तावित छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जय प्रकाश विश्वविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक सीबीसीएस सत्र 2026-30 में नामांकन का इंतजार कर रहे हजारों विद्यार्थियों के लिए मंगलवार की देर रात बड़ी खबर आई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 23,052 विद्यार्थियों की प्रथम मेधा सूची जारी कर दी। यह भी पढ़ें- दाखिला की दौड़:- जेएनयू में पीजी और और एडीओपी की पहली सूची आज आने की संभावनापरीक्षा प्रक्रिया मेधा सूची प्रकाशित होते ही विद्यार्थियों ने समर्थ पोर्टल पर लॉगिन कर अपने कॉलेज एवं विषय आवंटन की जानकारी प्राप्त करनी शुरू कर दी। बुधवार से संबंधित कॉलेजों में दस्तावेज सत्यापन और नामांकन की प्रक्रिया भी प्रारंभ ...