सीवान, अप्रैल 18 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के आदमपुर गांव स्थित गौरा कुंवर डिग्री महाविद्यालय का जय प्रकाश विश्वविद्यालय की तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। महाविद्यालय के नव संबंधन के बाद संबंधन के दीर्घीकरण के लिए महाविद्यालय द्वारा कुलपति से आग्रह किया गया है। जिसके आलोक में पंद्रह अप्रैल को तीन सदस्यीय निरीक्षण दल गठित की गई है। इसमें प्रो. (डॉ.) उदय अरविन्द आचार्य, स्नातकोत्तर रसायनशास्त्र विभाग, जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा को टीम का समन्वयक बनाया गया है। जबकि राजेन्द्र कॉलेज छपरा में रसायन शास्त्र विभाग के आचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार और जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के स्नातकोत्तर जंतुविभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रीता कुमारी को सदस्य बनाया गया है। यह भी पढ़ें- जेपीयू की टीम ने गौरा कुंवर महाविद्यालय का किय...