सुल्तानपुर, मार्च 16 -- कुड़वार, संवाददाता। स्थानीय जय प्रभु शिक्षण संस्थान उत्मानपुर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। रविवार को जेपीएस संस्थान उत्मानपुर में वार्षिकोत्सव के अवसर पहुंचे एम एलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि वास्तव में ग्रामीण अंचलों में विशेष प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। इन नौनिहालों को सिर्फ राह दिखाने की जरूरत है। भाजपा नेता रामचंद्र मिश्रा ने बच्चों की प्रस्तुति देखकर कहा कि विद्यालय जिस तरह से इन छोटे छोटे बच्चों को कार्यक्रम के लिए तैयार किया है। इसके लिए विद्यालय के शिक्षक और संचालक रूद्रेश सिंह प्रखर बधाई के पात्र हैं। संस्थान के प्रबन्धक श्याम सुंदर उर्फ लहूरी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक, सामाजिक ए...