सहारनपुर, अप्रैल 5 -- चिलकाना, संवाददाता। जेपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मोसीना, शबीना, रिजा, दीपांशु, फाजिला, सबा और तन्नू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर चांदनी, वंश, जैनब, आफरीन, सायबा, नीशु, जिकरा, शिवन्या, आलीमा, अर्पित, कैफ, शिफा व मो. शाद रहे। वहीं उस्मान, हुमैरा, अर्श, इरम, वलिया, वृंदा, छवि, अर्पिता, माही, शानुमा, मानसी, सोफिया, जीनत और वंशिका ने अपनी-अपनी कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य शिवनन्दन शर्मा ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अव...