रांची, सितम्बर 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में सीआईडी की एसआईटी ने बुधवार को 40 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ की। एसआईटी अबतक तकरीबन 400 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ कर चुकी है। सीआईडी की एसआईटी को उसके ईमेल और व्हाट्सऐप पर कई शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों में जिन अभ्यर्थियों का जिक्र आया है, सभी को सीआईडी नोटिस कर पूछताछ के लिए बुला रही है। सीआईडी ने उन सभी अभ्यर्थियों को भी नोटिस किया है, जिनका नाम किसी ने किसी गिरफ्तार आरोपी के बयान में आया है। गौरतलब है कि सीआईडी ने अबतक जांच के बाद कुल नौ सफल अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। यह भी पढ़ें- एक करोड़ में परीक्षा सेटिंग का खेल, उमेश की जमानत खारिज यह भी पढ़ें- JPSC गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा खुलासा, ख्यांग्ते ने इस्तीफे के बाद सरकारी लैपटॉप स...