रामगढ़, अगस्त 3 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा  ने झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं न्यायोचित जांच की मांग को लेकर जेएलकेएम रामगढ़ जिला की एक बैठक पटेल छात्रावास, रामगढ़ में आयोजित की गई। बताया गया कि राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के निर्देशानुसार आंदोलन को सफल बनाने के उद्देश्य से में बैठक आयोजित की गई है। इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी 4 अगस्त को जिला मुख्यालय रामगढ़ में आयोजित होने वाले एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव साझा किए। सभी प्रखंड अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर आंदोलन में शामिल कराने का संकल्...