चतरा, अगस्त 2 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेतृत्व में शनिवार को डीसी कार्यालय के समिप जेपीएससी से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मामले की सीबीआई जांच कराने तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुमन सौरभ ने की, जबकि संचालन एवं संयोजन भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह ने किया। सुमन सौरभ ने कहा कि झारखंड के छात्र अब जाग चुके हैं और जेपीएससी परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य के छात्रों का सीआईडी जांच पर भरोसा नहीं है, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। यह भी पढ़ें...