धनबाद, अगस्त 3 -- धनबाद। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक एवं अन्य अनियमितताओं के आरोपों ने राज्य के लाखों युवाओं का विश्वास पर गहरी चोट पहुंचाई है। इस मामले में चल रही जांच के दौरान कई गिरफ्तारियां हुई हैं और जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है, जिससे यह स्पष्ट है कि मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच आवश्यक है। यह कहना है आप के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर सुमन का। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से कराई जाए। यह भी पढ़ें- जेपीएससी की परीक्षा पारदर्शी हो: सुखदेव यह भी पढ़ें- नए जेपीएससी अध्यक्ष की तलाश में सरकार यह भी पढ़ें- झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने CJP से मांगा समर्थन, क्या बोले अभिजीत दीपके? VIDEO

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...