धनबाद, अगस्त 2 -- जेपीएससी, जेएसएससी, सीज़ीएल और उत्पाद सिपाही सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ शनिवार को धनबाद भाजपा की ओर से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। मौके पर कहा गया कि झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार कोई संयोग नहीं, बल्कि सरकार के संरक्षण में चल रहा एक प्रयोग है। इसलिए सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच हो। परीक्षाएं रद्द हों। फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के साथ-साथ दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। मेमको मोड़ से भाजपा कार्यकर्ता हाथों में राज्य सरकार विरोधी नारे लिखी तख़्तियां लिए समाहरणालय तक पहुंचे। हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। यह भी पढ़ें- भाजयुमो ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो, युवाओं का हक मारना बंद करो, जेपीएससी जेएसएससी एवं उन भर्त...