रांची, जुलाई 8 -- रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 और बैकलॉग परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 01/2026, 05/2026 और 06/2026 का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम पहले ही वेबसाइट पर जारी कर दिया था। सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। विस्तृत जानकारी जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर उपलब्ध है। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 एवं बैकलॉग परीक्षाओं को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026), संयुक्त असैनिक सेवा प्र...