रांची, मई 7 -- रांची, संवाददाता। जेपीएससी द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी संपन्न कराने को लेकर रांची जिला प्रशासन मुस्तैद है। डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर गुरुवार को एक उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा की तैयारियों और विधि-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक और सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत ने संयुक्त रूप से की। बैठक में सभी जोनल दंडाधिकारी, झारखंड लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक (प्रभारी) तथा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन 10 मई को रांची जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर दो पालि...