रांची, अप्रैल 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट में जेपीएससी की बैकलॉग नियुक्ति से जुड़ी उम्र सीमा के कट-ऑफ डेट को लेकर दायर याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने मामले में राज्य सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 21 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है। जेपीएससी द्वारा जारी विज्ञापन (संख्या 5/2026 ) के लिए उम्र सीमा का कट-ऑफ डेट 1 अगस्त 2022 तथा विज्ञापन (संख्या 6/2026) के लिए 1 अगस्त 2017 निर्धारित किया गया है। इस कट-ऑफ डेट के खिलाफ नीरज भगत, श्वेता कुमारी सहित कई अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता कुमार हर्ष, अमृतांश वत्स और शुभम मिश्रा ने पक्ष रखा। उन्होंने अदालत को बताया कि निर्धारित कट-ऑफ डेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.