रांची, अप्रैल 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की झारखंड संयुक्त सिविल सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 रविवार को दो पालियों में होगी। परीक्षा रांची जिले सहित विभिन्न केंद्रों पर होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय ब्लॉक-बी सभागार में बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक कमियां तत्काल दूर करने को कहा गया।परीक्षा यह भी...