गुमला, जुलाई 17 -- गुमला प्रतिनिधि। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) गुमला की बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष संदीप प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन महामंत्री राजेश सिंह ने किया। बैठक में झारखंड सरकार पर जेपीएससी परीक्षा में मनमानी का आरोप लगाते हुए 22 जुलाई को रांची में प्रस्तावित जेपीएससी घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश शर्मा ने कहा कि रांची में होने वाले प्रदर्शन में गुमला जिले से अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिला स्तर पर आयोजित मशाल जुलूस में भी बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की। यह भी पढ़ें- जेपीएससी घेराव को लेकर भाजपा ने की बैठक बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अमन यादव, कौशल साहू, भोला चौधरी, अभिषेक चंद्र उरांव, विकास सिंह, ...