जेपीएससी परीक्षा मामले की निष्पक्ष जांच हो : आप
रांची, अगस्त 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जेपीएससी परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के मामले पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर सुमन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इन आरोपों ने राज्य के लाखों युवाओं के विश्वास को गहरी चोट पहुंचाई है। इस मामले की जांच के दौरान अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। यह बताता है कि मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच आवश्यक है। भास्कर सुमन ने कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की विश्वसनीयता लोकतंत्र और सुशासन की आधारशिला होती है। उन्होंने कहा कि यदि भर्ती प्रक्रिया पर ही सवाल उठने लगें तो सबसे बड़ा नुकसान उन लाखों मेहनती युवाओं का होता है, जो वर्षों की तैयारी के बाद ईमानदारी से परीक्षा देते हैं। यह भी पढ़ें- Pakur News: जेएसएससी परीक्षा प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.