जेपीएससी परीक्षा की सीबीआई जांच कराए सरकार: सुरेश
गिरडीह, अगस्त 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने जेपीएससी परीक्षा की सीबीआई जांच कराने की मांग राज्य सरकार से की है। सुरेश साव ने कहा कि रोजगार का सपना दिखाकर सत्ता में आई सरकार ने झारखंड के लाखों छात्रों और युवाओं के साथ विश्वासघात किया है। साव ने कहा कि परीक्षा में अनियमितता को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलनरत हैं। सरकार ने एसआईटी गठित की, लेकिन छात्रों की सीबीआई जांच की मांग अब भी बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरिडीह विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार और मंत्री इरफान अंसारी ने आंदोलन को लीपापोती करने का काम किया। सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सरकार निर्दोष है तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.