रांची, जुलाई 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो ने मंगलवार को मशाल जुलूस एवं प्रदर्शन का आयोजन किया। इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में भाग लेकर आयोग की कार्यप्रणाली के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया तथा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। बुधवार को भाजयुमो के द्वारा जेपीएससी घेराव का कार्यक्रम आयोजित है। मंगलवार शाम जयपाल सिंह स्टेडियम से प्रारंभ हुआ मशाल जुलूस अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचा, जहां भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि भाजयुमो झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने देगा। यह भी पढ़ें- भाजयुमो ने बनाई...