जेपीएससी जेट परीक्षा को लेकर एसडीओ ने की बैठक
हजारीबाग, अप्रैल 25 -- बरही प्रतिनिधि। जेपीएससी झारखंड पात्रता परीक्षा के कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए एसडीओ जोहन टुडू की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और गश्ती सह उड़नदस्ता दंडाधिकारी की बैठक हुई। एसडीओ ने झारखंड परीक्षा संचालन अधिनियम की जानकारी देते हुए परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। एसडीओ ने सभी दंडाधिकारियों से कहा कि परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा सामग्री उपलब्ध कराना है और परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सीलबंद कर सीधे कोषागार में जमा कराना है। जेपीएससी झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए बरही अनुमंडल में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- जेट आज, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल बरही, मीडिल स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.