जामताड़ा, अगस्त 12 -- जेपीएससी-जेएसएससी समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पिछले दिनों रांची में विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को प्रदेशव्यापी झारखंड बंद का जामताड़ा में आंशिक असर रहा। सुबह से ही भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वीर कुंवर सिंह चौक से लेकर बाजार का भ्रमण कर बंद को सफल बनाने की अपील की। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से दुकानें बंद रखने का आग्रह करते रहे। वहीं दोपहर में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और जामताड़ा बाजार में घूमकर कई दुकानों को बंद कराया। बंद समर्थकों के पहुंचने पर दुकानदारों ने भी अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिरा दिए। हालांकि, बंद का यातायात पर कोई खास असर नहीं दिखा। सड़क पर वाहनों का आवागमन सामान्य रहा। यात्री बसों का ...