गढ़वा, अगस्त 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड में जेपीएससी -जेएसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों को गंभीरता से सुने और पूरे मामले का स्थाई और निष्पक्ष समाधान करे। उन्होंने कहा कि विवादित भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष व स्वतंत्र सीबीआई जांच कराना ही अभ्यर्थियों के बीच विश्वास बहाल करने का सबसे उचित रास्ता है। सांसद ने कहा कि 14वीं जेपीएससी पीटी, जेपीएससी 11वीं-13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा, जेएसएससी-सीजीएल सहित वर्ष 2019 से अब तक आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा लगातार गंभीर सवाल उठाए जाते रहे हैं। इन परीक्षाओं की प्रक्रिया और परिणामों को लेकर उठे संदेह को दूर करना सरकार की जिम्मेदारी ...