पलामू, अगस्त 22 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड में जेपीएससी एवं जेएसससी-सीजीएल भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने राज्य सरकार से वर्ष 2019 से अब तक की विवादित भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से सुने और पूरे मामले का स्थायी समाधान निकाले। सांसद ने कहा कि स्वतंत्र जांच से अभ्यर्थियों के बीच भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर बने संदेह दूर होंगे और विश्वास बहाल होगा। सांसद ने कहा कि 14वीं जेपीएससी पीटी, जेपीएससी 11वीं से13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा और जेएसएससी-सीजीएल समेत वर्ष 2019 से अब तक आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया और परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों ने लगातार सवाल ...