रांची, अगस्त 16 -- खूंटी, संवाददाता। जेपीएससी, जेएसएससी एवं सीजीएल परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं के विरोध में रविवार को खूंटी के छात्रों ने नेताजी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ी है। यदि जेपीएससी, जेएसएससी एवं सीजीएल परीक्षाओं में पेपर लीक या अन्य अनियमितताएं हुई हैं, तो इसकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। छात्रों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा प्रभावित अभ्यर्थियों के हित में उचित निर्णय लेने की मांग की। यह भी पढ़ें- रांची में गरमाया माहौल, प्रदर्शनकारियों ने फूंका राहुल, सो...