कोडरमा, अगस्त 12 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्र-युवाओं के मुद्दे को लेकर भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को कोडरमा जिले में आहूत बंद के दौरान काफी गहमागहमी दिखी। बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने झुमरी तिलैया, कोडरमा नगर, डोमचांच, मरकच्चो, पारसाबाद, जयनगर और चंदवारा के बाजारों में घूम-घूमकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने का आग्रह किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनाथ सिंह ने कहा कि छात्र-युवा अपने अधिकार और भविष्य के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। सरकार को उनकी आवाज दबाने के बजाय समस्याओं का समाधान करना चाहिए। वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. नरेश पंडित ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा。 यह भी पढ़ें- Kodarma News: झारखंड बंद के दौरान प...