लोहरदगा, अगस्त 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस लाठीचार्ज की भाजपा नेता पवन तिग्गा ने निंदा की है। बताया जा रहा है कि विभिन्न मांगों को लेकर अभ्यर्थी पिछले 17 दिनों से जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलन कर रहे थे। सोमवार को विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव हुआ, जिसके बाद लाठीचार्ज किया गया। पवन तिग्गा ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन के नेता विपक्ष में रहते हुए दिल्ली में प्रदर्शन करते थे। आज उन्हीं की सरकार में अभ्यर्थियों को अपनी मांगों के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- अभाविप लाठीचार्ज के खिलाफ करेगा विधानसभा घेराव उन्होंने सरकार से अभ्यर्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर बातचीत के जरिए समाधान निकालने की ...