जेपीएससी के खिलाफ 22 को भाजयुमो का घेराव
रांची, जुलाई 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजयुमो झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जेपीएससी की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस आयोग पर राज्य के लाखों युवाओं के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी है, वही आज कथित भ्रष्टाचार, अपारदर्शिता एवं अनियमितताओं का केंद्र बन चुका है। उन्होंने घोषणा की, कि भारतीय जनता युवा मोर्चा 20 जुलाई को जेपीएससी के खिलाफ पूरे प्रदेश स्तर पर सोशल मीडिया कैंपेन चलाएगा, 21 जुलाई को पूरे झारखंड में मशाल जुलूस निकालकर युवाओं के आक्रोश को बुलंद करेगा तथा 22 जुलाई को चलो जेपीएससी घेरते हैं अभियान के तहत जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से जेपीएससी कार्यालय तक मार्च करते हुए घेराव करेगा। यह भी पढ़ें- जेपीएससी परीक्षा में अनियमितता के विरोध मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.