जमशेदपुर, जुलाई 22 -- जमशेदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की जमशेदपुर महानगर जिला इकाई ने 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा में कथित अनियमितता, पेपर लीक, पारदर्शिता की कमी, मनमाने रवैये के विरोध में मंगलवार को मशाल जुलूस निकाला गया। यह भी पढ़ें- जेपीएससी परिणाम पर भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस, घेराव आजभाजयुमो का जुलूस जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में यह जुलूस साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से जुबली पार्क गोलचक्कर तक आक्रोश मार्च के रूप में गया। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता, छात्र एवं युवा शामिल हुए। हाथों में मशाल और न्याय की मांग को लेकर युवाओं ने राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। जुलूस के दौरान युवाओं ने जेपीएससी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपर लीक एवं परीक्षा में हुई अनियमितताओ...