पलामू, अप्रैल 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के संचालन के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 19 अप्रैल को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा में पलामू के आठ परीक्षा केंद्रों पर 3768 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पलामू जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए स्टेटिक दंडाधिकारी एवं जोनवार उड़नदस्ता सह गश्ती दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है। उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों को बुनियादी सुविधाएं यथा पानी, शौचालय, बिजली और परीक्षा परिसर की सफाई करा लेने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- 19 को 46 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा जिन स्कूल/कॉलेज में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.