कोडरमा, अप्रैल 16 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा-2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इस संबंध में कार्यपालक दंडाधिकारी, कोडरमा द्वारा आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक चलेगी। परीक्षा के लिए कोडरमा और झुमरी तिलैया क्षेत्र में कुल 18 केंद्र बनाए गए हैं।परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.