जेपीएससी की परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन
सिमडेगा, अगस्त 1 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जेपीएससी की परीक्षा में कथित धांधली एवं भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा जिला इकाई ने शनिवार को समाहरणालय के समीप धरना-प्रदर्शन आयोजित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के इस्तीफे तथा पूरे मामले की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा नेता राकेश रविकांत के स्वागत भाषण से हुई। मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं ने लाखों युवाओं की वर्षों की मेहनत और सपनों पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार युवाओं के सवालों का जवाब देने के बजाय मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- भाजपा ने किया जोरदार प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग को लेकर राज्यपाल के ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.