रांची, फरवरी 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जेपीएससी द्वारा आगामी संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में हजारों अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट की संभावना अब कम दिख रही है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने उम्र सीमा में छूट देने का प्रस्ताव मुख्य सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा था। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने बगैर किसी निर्देश के मंगलवार को कार्मिक विभाग को फाइल लौटा दी। इसमें मुख्यमंत्री की ओर से कार्मिक विभाग को कोई नया निर्देश नहीं दिया गया है। मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री को भेजी गई फाइल पर सिर्फ स्थगित शब्द की टिप्पणी की गयी है। इस तरह उम्र सीमा में छूट देने की संभावना क्षीण हो गयी है। बता दें कि उक्त प्रतियोगिता परीक्षा विज्ञापन में अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम एवं न्यून...