पलामू, सितम्बर 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल परीक्षाओं में कथित भारी धांधली व पेपर लीक की सीबीआई जांच कराने तथा अपने हक की आवाज उठाने वाले निर्दोष छात्रों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में भाजपा की पलामू इकाई ने बुधवार को समाहरणालय घेराव सह प्रदर्शन किया। रेड़मा से भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली, जो समाहरणालय के मुख्य द्वार पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि झारखंड में घोटालाबाजों की सरकार चल रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में बालू, कोयला और टेंडर घोटाले के बाद अब नौकरी घोटाला किया जा रहा है। किसान और मजदूर परिवारों के बच्चे मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन परिण...