बरेली, मई 9 -- जमुना प्रसाद मेमोरियल (जेपीएम) कॉलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। रूरल अर्बन काउंसिल ऑफ स्किल्स एंड वोकेशनल स्टडीज, दिल्ली ने कॉलेज को स्किल एंड वोकेशनल ट्रेनिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट एएलटी सेंटर ऑफ द ईयर का खिताब दिया है। संस्थान को प्रतिष्ठित सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस 2026 से भी नवाजा गया है। इस उपलब्धि पर कॉलेज के निदेशक डॉ. मनोज कांडपाल ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से स्किल एजुकेशन के नोडल अधिकारी एवं समन्वयक राहुल मल्होत्रा के कुशल प्रबंधन की सराहना की। डॉ. कांडपाल ने कहा, हमारा उद्देश्य सिर्फ डिग्री देना नहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...