कार्यालय संवाददाता, सितम्बर 30 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से पीसीएस-2025 के इंटरव्यू के दूसरे दिन मंगलवार को अभ्यर्थियों से जेन-जी के प्रोटेस्ट, बुलडोजर जस्टिस समेत समसामयिक और प्रशासनिक मुद्दों पर सवाल पूछे गए। अभ्यर्थियों से पूछा गया कि जेन-जी का प्रोटेस्ट संविधान के किस अनुच्छेद के तहत आता है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन और विरोध के संवैधानिक अधिकार से जुड़े प्रावधानों पर भी सवाल किए गए।अभ्यर्थियों से पूछा गया कि बुलडोजर जस्टिस क्या है और इसकी जगह क्या होना चाहिए। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कानून और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करने को लेकर अभ्यर्थियों की समझ परखी गई। इंटरव्यू में पूछा गया कि एडीएम बनने पर भीड़ का प्रबंधन कैसे करेंगे। गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर के वि...